Samastipur

दलसिंहसराय व रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों को मिलेगा सुपाच्‍य व स्‍वच्‍छ भोजन, जीविका दीदी की रसोई का हुआ उद्घाटन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में जीविका दीदी की रसोई का उद्घाटन अनुमंडलीय पदाधिकारी एवं डीसीएलआर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। रसोई का संचालन भारत जीविका महिला संकुल संघ, दलसिंहसराय द्वारा किया जाएगा। अब सरकारी अस्पताल में लोगों को घर के जैसा बना भोजन प्राप्त होगा जो सस्ता पौष्टिक और स्वादिष्ट होगा। दीदी के रसोई से अस्पताल के मरीजों को नियमित मेनू के अनुसार भोजन दिया जाएगा।

दीदी की रसोई का संचालन जीविका की दीदियों द्वारा किया जाएगा। इन दीदियों को रोजगार भी प्राप्त होगा साथ ही मरीजों को पौष्टिक भोजन प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम में बिक्रांत शंकर सिंह (डीपीएम जीविका), प्रखंड विकास पदाधिकारी दलसिंहसराय, कार्यपालक पदाधिकारी दलसिंहसराय, चिकित्सा पदाधिकारी दलसिंहसराय एवं जीविका से संतोष कुमार (संचार प्रबंधक), नीरज कुमार (स्वास्थ प्रबंधक), सतेंद्र पांडेय (अधिप्राप्ति प्रबंधक), ओम प्रकाश भारती (प्रखंड परियोजना प्रबंधक), जीविका कर्मी एवं दर्जनों जीविका दीदी शामिल हुई।

वहीं दूसरी ओर रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में दीदी की रसोई का उद्घाटन अनुमंडलीय पदाधिकारी आकाश चौधरी, बिक्रांत शंकर सिंह (DPM जीविका), अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. राणा विश्वविजय सिंह के द्वारा उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर रंजीत कुमार प्रशिक्षण अधिकारी, अनिल कुमार चौरसिया प्रखंड परियोजना प्रबंधक, नीरज कुमार स्वास्थ्य प्रबंधक एवं दर्जनों जीविका दीदी उपस्थित थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

4 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

13 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

16 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

18 घंटे ago