Samastipur

अमृतसर-जयनगर समेत कई ट्रेनों को किया गया रद्द व कई का बदला रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के सानेहवाल- अमृतसर खंड के सानेहवाल स्टेशन पर लूप लाइन के परिवर्तन कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है. पूमरे के सीपीआरओ सरस्वती चंद ने बताया कि अमृतसर से 14, 16, 18, 21, 23 एवं 25 अगस्त को खुलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल जयनगर से 16, 18, 20, 23, 25 एवं 27 अगस्त को खुलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल, अमृतसर से 14 एवं 21 अगस्त को खुलने वाली 04654 अमृतसर-न्यू जलपाइगुडी स्पेशल, न्यू जलपाइगुडी से 16 एवं 23 अगस्त को खुलने वाली 04653 जलपाइगुडी गुडी अमृतसर स्पेशल शामिल हैं.

परिवर्तित मार्ग से जाने वाली ट्रेनें

पूर्णिया कोर्ट से 20, 23, 24 एवं 25 अगस्त को खुलने वाली 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अम्बाला-राजपुरा-धूरी-लुधियाना के रास्ते चलाई जायेगी. फलस्वरूप यह गाड़ी सरहिन्द, ढंडारी कला स्टेशनों पर नही रुकेगी. जयनगर से 20, 23 एवं 25 अगस्त को खुलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अम्बाला-राजपुरा-धूरी-लुधियाना के रास्ते चलाई जायेगी. फलस्वरूप यह गाड़ी सरहिन्द, गोविन्दगढ़, खन्ना स्टेशनों पर नही रूकेगी. जयनगर से 24 अगस्त को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अम्बाला-राजपुरा-धूरी-लुधियाना के रास्ते चलाई जायेगी. फलस्वरूप यह गाड़ी सरहिन्द, गोविन्द गढ़, खन्ना स्टेशनों पर नही रुकेगी.

आंशिक समापन वाली ट्रेनें

दरभंगा से 24 अगस्त को खुलने वाली 22551 दरभंगा-जालंधर सिटी एक्सप्रेस का आंशिक समापन अम्बाला में, सहरसा से 18 एवं 25 अगस्त को खुलने वाली 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस का आंशिक समापन चंडीगढ़ में, जालंधर सिटी से 25 अगस्त को खुलने वाली 22552 जालंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ अम्बाला से, अमृतसर से 19 एवं 26 अगस्त को खुलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ चंडीगढ़ से होगा.

नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें

अमृतसर से 22, 23 एवं 25 अगस्त, 2024 को खुलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस फिरोजपुर मंडल में 25 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी. अमृतसर से 26 अगस्त को खुलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस फिरोजपुर मंडल में 105 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी.

बरेली नहीं जायेगी अवध-असम एक्सप्रेस

उत्तर रेलवे के बरेली जंक्शन-रोजा खंड के मीरानपुर कटरा स्टेशन के डाउन लूप लाइन के कमीशनिंग के कारण प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है. बापूधाम मोतिहारी से 13 एवं 15 अगस्त को चलने वाली 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सीतापुर-पीलीभीत-बरेली सिटी-रामगंगा के रास्ते चलायी जायेगी. कामाख्या से 15 अगस्त को चलने वाली 15621 कामाख्या-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सीतापुर-पीलीभीत-बरेली सिटी-रामगंगा के रास्ते चलाई जायेगी.

डिब्रूगढ़ से 14 अगस्त को चलने वाली 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ (उत्तर रेलवे)-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के कारण इस गाड़ी का ठहराव बालामऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़ एवं पिलखुआ स्टेशनों पर नहीं रहेगा. दरभंगा से 15 अगस्त को चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस दरभंगा से 60 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी. लालगढ़ से 15 अगस्त को चलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस लालगढ़ से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में 23 नवंबर को होगा AISA का आठवां जिला सम्मेलन, पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…

9 घंटे ago

बच्चों को दी गई पाॅक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की जानकारी, लगुनियां सूर्यकंठ स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जाने के दौरान प्रधान शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, छानबीन में जुटी अंगारघाट थाने की पुलिस

समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…

14 घंटे ago