समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- त्याग व बलिदान का पर्व मोहर्रम का त्योहार बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। मातम का पर्व मोहर्रम को लेकर पुलिस की चाक- चौबंद व्यवस्था थी। बुधवार की सुबह मऊ मौलवी चक, काजी मुहल्ला, दर्जी मुहल्ला, शेरपुर अखाड़ा, बाजिदपुर, विद्यापतिनगर, मलकलीपुर, कांचा अखाड़ा आदि द्वारा ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल युवकों द्वारा तरह-तरह की कलाबाजियां दिखाई जा रही थी। जुलूस में पांरपारिक शस्त्रों के संचालन का भी प्रदर्शन हुआ।
इस दौरान युवकों द्वारा आग के गोलो से जुड़े करतब आकर्षण का केंद्र बना रहा। ताजिया जुलूस भ्रमण के बाद करबला मैदान पहुंच कर संपन्न हुआ। इस दौरान मातमी गीत व धुनों के साथ या अली या हुसैन के नारों से पूरा बाजार गुंजायमान रहा। युवक, बच्चे सभी काफी उत्साहित होकर जुलूस में शामिल थे। वहीं दोपहर बारह बजे के बाद जुलूस का कारवां मऊ बाजार स्थित कर्बला मैदान पहुंची जहां धर्मावलंबी युवकों द्वारा एक से बढ़कर एक करतब दिखाए गए जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौके पर मौजूद थे।
जानकारों के मुताबिक इस्लाम धर्म में मोहर्रम का त्योहार काफी महत्वपूर्ण है। जुलूस में मऊ काजी मोहल्ला अखाड़ा कमेटी की ओर से मो. खुर्शीद, मो. तेजू, मो. जाहिद,मो. जमाल, मो. मुस्तफा,मऊ दर्जी टोला अखाड़ा कमेटी की ओर से मो. हैदर अली, मो. अनवर, मो. नौशाद,मऊ मौलवी चक अखाड़ा की ओर से मो.मोईन, मो.जाहिद हुसैन, मो. एहसान, मो.असलम, मो. तबरेज, मो. इस्तियाक सहित सैकड़ों लोग मुख्य रूप से शामिल थे।
इस दौरान सुरक्षा व विधि व्यवस्था में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान के अलावे जगह- जगह पर पुलिस पदाधिकारी के साथ यूथ ब्रिगेड के संयोजक पदमाकर सिंह लाला, कुंदन सिंह, चंदन भोला, राकेश कुमार उर्फ मैनेजर साह, संतोष कुमार, ओंकार दास, सुबोध पासवान, मनोज झा आदि मौजूद रहें।
समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…
बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…
बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…
बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…