Samastipur

समस्तीपुर DRM ऑफिस में शांभवी चौधरी ने पूर्व मध्य रेलवे अधिकारियों के साथ की अहम बैठक, यात्रियों की सहूलियत के लिए दिया कई निर्देश

समस्तीपुर की सांसद बनने के बाद शांभवी चौधरी एक्शन मोड में हैं। बीते दिन शांभवी ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। जिसके बाद वहां की बदत्तर विधि व्यवस्था को देख अधिकारियों की क्लास भी लगाई। वहीं आज शांभवी चौधरी की अध्यक्षता में डी.आर.एम कार्यालय में बैठक हुई। इस बैठक में सांसद ने विकास के कार्यों का जायजा लेते हुए यात्रियों की सहूलियत के लिए जरुरी दिशा-निर्देश दिया।

दरअसल, आज पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत समस्तीपुर मंडल के मंथन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता समस्तीपुर की नवनिर्वाचित सांसद शांभवी चौधरी ने की। इस दौरान उन्होंने समस्तीपुर सहित लोकसभा के अन्य स्टेशनों पर चल वहां चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधा के विकास, रेलवे की लंबित समस्याओं सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही मांगों की ओर पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया। बैठक के दौरान विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार चौधरी, समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रहे।

बता दें कि सांसद शांभवी निर्वाचित होने के बाद से ही अपने लोकसभा क्षेत्र में काफी एक्टिव देखि जा रही हैं, इसी क्रम में सोमवार की शाम भी उन्होंने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर लिया और वहां की बदहाली को देखने के बाद अधिकारीयों तथा डॉक्टर की क्लास लगा दी थी।

सदर अस्पताल निरीक्षण के दौरान शांभवी :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

3 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

5 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

7 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…

7 घंटे ago

एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन, तकनीकी कार्यो के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…

7 घंटे ago

अपहरण मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम समस्तीपुर कलेक्ट्रेट से हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…

8 घंटे ago