Samastipur

आदर्श मध्य विद्यालय में प्रभार को लेकर बढ़ा विवाद, BEO ने तीन दिनों के भीतर प्रभार सौंपने का दिया था आदेश, 10 दिन बाद भी स्थिति यथावत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय मऊ वाजिदपुर में प्रभार का मुद्दा गरमाता जा रहा है। एक ओर निवर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक अपने पद पर बने रहने की बात कह रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विभाग द्वारा विद्यालय के वरीय शिक्षक को प्रभार सौंपने का पत्र निर्गत कर दिया गया है। इस संबंध में बताया गया है कि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बीते 26 जून को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को एक पत्र लिखकर विद्यालय का प्रभार किसी अन्य शिक्षक को देने की बात कही थी।

इस पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया था कि विद्यालय प्रधान रहते उनके साथ किसी प्रकार की आकस्मिक घटना घट सकती है, जिसकी जवाबदेही बीआरसी की होगी। इस बाबत प्रभारी प्रधानाध्यापक के अनुरोध पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. मधुकर प्रसाद सिंह ने बीते 28 जून को ही एक पत्र जारी कर विद्यालय में वरीयता के आधार पर प्रखंड शिक्षक अमरेन्द्र कुमार सिंह को पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर प्रभार सौंपने का आदेश दिया था, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी प्रभार नहीं सौंपा गया है।

इधर स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने बीआरसी पहुंच कर निवर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार के समर्थन में एक आवेदन पत्र दिया है, जिसमें कहा गया है कि मनोज कुमार करीब चार वर्षों से विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रहे हैं, उनके कार्यकाल में विद्यालय एवं छात्रों का सर्वांगीण विकास देखने को मिला है। ऐसे में छात्र हित को ध्यान में रखते हुए उनका पद पर बने रहना आवश्यक है।

इस बाबत पूछे जाने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. मधुकर प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार के द्वारा बीआरसी को तीन बार पत्र लिखकर विद्यालय प्रधान पद से मुक्त करने का अनुरोध किया गया था। अब बीआरसी द्वारा दूसरे शिक्षक को प्रभार सौंपने का आदेश दिया गया है, यदि प्रभार नहीं सौंपा जाता है तो संबंधित शिक्षक का वेतन बंद करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

5 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

5 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

15 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

15 घंटे ago