समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- गंगा की सहायक बाया नदी में स्नान करने के दौरान एक किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 9 बजे कुछ बच्चे निकटवर्ती बछवाड़ा थाना अंतर्गत उगन त्रिवेणी महाविद्यालय के समीप बाया नदी में स्नान कर रहे थे, इसी दौरान एक किशोर गहरे पानी में चला गया। स्थानीय लोगों के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद कुछ देर बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के साहिट पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11 निवासी मोहम्मद इम्तियाज के पुत्र मोहम्मद मेराज (13 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने ही परिजनों में कोहराम मचा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक का पिता सऊदी अरब में रहकर मजदूरी करते है, वहीं मां रिश्तेदार के घर गई हुई है।
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…
समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…