Samastipur

समस्तीपुर: नागपंचमी के मेले में ननिहाल आए सहोदर भाई-बहन नदी में डूबे, लापता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर में नागपंचमी के मेले के दौरान नदी किनारे गये सहोदर भाई-बहन की डूब कर मौत हो गई। मामला जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सलखन्नी गांव की है। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद स्थानीय गोताखोर और SDRF के द्वारा दोनों लापता बच्चों के शव की तलाश की जा रही है। लेकिन देर शाम तक शव नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण तलाश अभियान को रोक दिया गया। अब शुक्रवार की सुबह फिर से तलाश अभियान चलाया जाएगा।

मृतक बच्चे की पहचान सलखन्नी गांव के रामचंद्र सहनी के नाती विवेक और नातिन बेला के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों बच्चे पूर्णिया के रहने वाले हैं। नागपंचमी पर लगने वाले विषहर मेला घूमने आज ही अपने ननिहाल समस्तीपुर के विभूतिपुर पहुँचे थे। दोनों बच्चें मेला देखने के दौरान बूढ़ी गंडक नदी किनारे चले गए थे, जहां वह नदी में प्रवेश कर नहाने भी लगे। इस दौरान गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।

नागपंचमी का मेला घूमने आए थे :

मृतक दोनों बच्चों की माँ फूलो देवी ने बताया कि पूर्णिया जिला के गुलाब बाग में उसकी ससुराल है। वह मंगलवार सुबह ही नागपंचमी का मेला देखने अपने बच्चों के साथ मायके आयी थी। उसने बताया कि बच्चों के स्वस्थ जीवन की कमाना को लेकर नागपंचमी के मेला में माता को खोइछां भरने की मुरादी मांगी थी। दुर्भाग्यवश यह घटना घटित हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग परिजनों को ढांढस दे रहे हैं।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

3 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

8 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago