Samastipur

समस्तीपुर SP ने 25 दारोगा सहित 52 पुलिस कर्मियों का किया तबादला, यहां देखें लिस्ट…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में विधि व्यवस्था एवं क्राइम कंट्रोल करने को लेकर जिले में 22 दारोगा सहित 52 पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है। साथ ही इन सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को तत्काल प्रभाव से नए थानों में योगदान करने का आदेश जारी किया गया है। एसपी के द्वारा जारी सूची के अनुसार दारोगा में आभा सिंह को एससीएसटी थाना से पटोरी, सुरेश पासवान को महिला थाना से मुफस्सिल, कर्पूरीग्राम थाना के दारोगा शंभू यादव, शकील अहमद खां, अजीत कुमार को विभूतिपुर थाना भेजा गया है। इसी प्रकार वैनी थाना से दारोगा पंकज सिंह,

मनोज पासवान को मुफस्सिल, इबराम खां, दुर्गा प्रसाद महतो, प्रशिक्षु दारोगा मो शब्बीर खां को पूसा था से पटोरी थाना, दारोगा वशिष्ट राम व अजय कुमार को हलई से मोहीउद्दीननगर, अवधेश यादव, दशरथ पाल, सूर्यदेव पासवान व प्रशिक्षु सुजीत कुमार को अंगारघाट से दलसिंहसराय, अर्जुन राम व राजेश कुमार को विद्यापतिनगर से दलसिंहसराय थाना भेजा गया है। दारोगा अनिल कुमार, रामरेखा सिंह व इंद्रदेव मुखिया को लरक्षाघाट से रोसड़ा, रामपति प्रसाद को शिवाजीनगर से रोसड़ा, आलोक कुमार व प्रशिक्षु दारोगा रविकांत रवि को मथुरापुर से वारिसनगर थाना भेजा गया है।

इसके अलावे 15 एएसआई व 12 पीटीसी सिपाही का भी विभिन्न थानों में तबादला किया गया है। एसपी ने इन सभी पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर कांडों का प्रभार थानाध्यक्ष को सौंपते हुए नए स्थल पर योगदान करने का आदेश दिया है। वहीं संबंधित थानाध्यक्षों को भी कांडों का प्रभार लेते हुए नए स्थान पर योगदान के लिए प्रस्थान कराने को कहा गया है। बिना कांड का प्रभार दिए प्रस्थान करने वाले पुलिस अधिकारियों पर अनुशासनिक कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

52 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

11 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

12 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

12 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

12 घंटे ago