Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल के Emergency वार्ड में भर्ती मरीज को दलाल लेकर हुआ फरार, विधायक ने DM को लगाया फोन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज को बिना रेफर के ही निजी अस्पताल के दलाल लेकर निकल गए। सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी होने के बाद भी वार्ड से मरीज को दलाल ले गया, लेकिन अस्पताल प्रशासन एवं ऑन ड्यूटी कर्मियों को इसकी भनक भी नहीं लगी। इसका खुलासा उस समय हुआ जब विभूतिपुर विधायक अजय कुमार मरीज के पिता की शिकायत पर अस्पताल पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद बिना रेफर के ही शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती होने की बात मिली। इस पर विधायक विफर पड़े।

उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को वार्ड में बेड पर बेडशीट नहीं होने को लेकर जमकर फटकार भी लगायी। विधायक ने कहा कि विभूतिपुर के माधोपुर के वीनो पासवान सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए थे। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब उसके पिता पहुंचे तो वीनो पासवान नहीं था। इसकी जानकारी मुझे दी गयी, जब देर शाम में अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि बिना रेफर के ही किसी बाहरी व्यक्ति के द्वारा उसे यहां से निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक ने कहा कि सदर अस्पताल दलालों के चंगुल में है।

यहां के अस्पताल प्रशासन की मदद से दलाल दिन भर बैठे रहते हैं। इस मामले की पूरी जांच रिपोर्ट की मांग डीएस से की गयी है। आखिर ऐसा कौन है जो बिना रेफर के ही मरीज को यहां से ले जाता है और किसी को पता नहीं चलता है। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने को कहा गया है। उन्होंने अविलंब फोन लगाकर समस्तीपुर के डीएम योगेंद्र सिंह से इसकी शिकायत की।

उन्होंने कहा की यह मुद्दा विधानसभा में भी उठाया जाएगा। सरकार से स्वास्थ्य व्यवस्था में कमी और मरीजों को मिलने वाली सरकार की ओर से सुविधाओं को लेकर भी सवाल की जायेगा। इससे पूर्व भी बेडशीट नहीं होने वेंटिलेटर के टेक्नीशियन नहीं होने पर भी नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में डॉक्टर नहीं, उनके बिचौलिये बैठते हैं। अस्पताल प्रशासन के सहयोग से बिचौलियों का अड्डा बना रहता है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज समस्तीपुर के छात्र मेराज आलम ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व रजत पदक

समस्तीपुर : मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद ने जानकारी…

7 मिनट ago

समस्तीपुर नगर निगम में बिना लेवलिंग व मानकों के बन रहे नाले, जनहित के पैसे का हो रहा ‘बंदरबांट’

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम से शहर में निर्माण योजनाओं में अब तक जितने कार्य…

1 घंटा ago

बिहार में कल से बदलेगा मौसम: आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले, समस्तीपुर-दरभंगा सहित इन जिलों में IMD का अलर्ट

कल 27 मार्च को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज…

2 घंटे ago

सीने में गोली लगने से घायल युवक को समस्तीपुर से पटना किया गया रेफर, स्थिति गंभीर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनूर गांव में बुधवार की देर…

10 घंटे ago

बिहार: खनन विभाग का डाटा ऑपरेटर 50000 का घूस लेते गिरफ्तार, कई अधिकारी-कर्मचारी फरार

बिहार में निगरानी विभाग (Vigilance Department) ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…

12 घंटे ago

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…

15 घंटे ago