Samastipur

समस्तीपुर में रजिस्ट्री ऑफिस के पीछे कातिब खाना से आधा दर्जन विदेशी शराब की बोतल के साथ युवक गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की शाम कारवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र क्षेत्र के रजिस्ट्री ऑफिस के पीछे कातिब खाना से आधा दर्जन विदेशी शराब की बोतल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के रतनपुर के सोहन कुमार के रूप में बताई गई है।

इस संबंध में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा यह कार्रवाई की गयी है। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के उल्लंघन के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

2 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

3 घंटे ago

बिहार: मोतिहारी शराब कांड में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 2 और मरे; अब तक 9 की गई जान

बिहार के मोतिहारी जिले के चर्चित तुरकौलिया शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ती…

5 घंटे ago

12 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, 14 को नई सरकार का होगा गठन!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन…

10 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में 2.45 करोड़ के अवैध सामान बरामद, पिछले एक साल का डेटा जारी; 480 बच्चों का हुआ रेस्क्यू

समस्तीपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में यात्रियों की सुरक्षा,…

10 घंटे ago