समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF ने 40 बोतल विदेशी शराब के साथ धंधेबाज को दबोचा
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ समस्तीपुर और उत्पाद व मद्य निषेध की टीम द्वारा समस्तीपुर स्टेशन पर पुल के नीचे एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। जिसके बैग में रखे हुए 40 बॉटल विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया है। कानूनी प्रक्रिया उत्पाद थाना समस्तीपुर द्वारा की जा रही है। इस अभियान में आरपीएफ समस्तीपुर के सब-इंस्पेक्टर पीके चौधरी, विवेक कुमार, आरक्षी संजय कुमार, संगीत राजू और एक्साइज विभाग के अवर निरीक्षक कुमार गौरव अपनी टीम के साथ शामिल थे।
वीडियो :
समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF ने 40 बोतल विदेशी शराब के साथ धंधेबाज को दबोचा#Samastipur #Railway @RPF_INDIA @rpfspj @rpfecrspj pic.twitter.com/e85KEPGCXO
— Samastipur Town (@samastipurtown) July 24, 2024

