Samastipur

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में लगेगी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा लगेगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय का किसान घर अब जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम से जाना जायेगा। शुक्रवार को विश्वविद्यालय के विद्यापति सभागार में कुलपति डॉ.पीएस पाण्डेय ने केन्द्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर के समक्ष यह घोषणा की।

किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने पर हो बेहतर अनुसंधान :

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने के पीएम नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने में खाद-बीज की भूमिका अहम है। सरकार ने नकली खाद व बीज से किसानों को बचाने के काम को प्राथमिकता सूची में शामिल किया है। इसके लिए वैज्ञानिक शोध की मदद से नकली खाद की पहचान करने, बेहतर व गुणवत्तायुक्त बीज की उपलब्घता सुनिश्चित करने के साथ गरीब किसानों के खेतों में पूर्व की तरह प्रत्यक्षण कार्य को बढ़ावा देने की जरूरत है।

उन्होंने गोबर खाद के उपयोग पर बल देते हुए रासायनिक खादों के कम से कम उपयोग के लिए शोध पर भी बल दिया। वे शुक्रवार को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के विद्यापति सभागार में अपने सम्मान समारोह के मौके पर वैज्ञानिको व कर्मियो को संबोधित कर रहे थे। मौके पर कुलपति डॉ. पीएस पांडेय ने विवि की उपलब्धियों पर प्रकाश डालने के साथ विवि में वेटनरी कॉलेज समेत दो अन्य महाविद्यालयों, एक हजार सीट वाला एटोरियम निर्माण कराने, सीड प्रोडक्शन, फूड प्रोसेसिंग प्लांट खोलने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया।

इस पर मंत्री ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रारंभ में निदेशक अनुसंधान डॉ. अनिल कुमार सिंह ने स्वागत करते हुए विवि की गतिविधियों, प्रगति प्रतिवेदन व रोड मैप प्रस्तुत किया। इस दौरान मंत्री ने विवि के ई- ऑफिस एवं वेबसाइट का लोकार्पण किया। वहीं आरपीसीएयू एट ए ग्लांस नामक पुस्तक का विमोचन किया। संचालन डॉ. ऋतंम्बरा व धन्यवाद डीईई डॉ. एमएस कुंडू ने किया। मौके पर कुलसचिव, डीन-डायरेक्टर, वैज्ञानिक व कर्मी मौजूद थे।

मंत्री ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन :

विश्वविद्यालय के विद्यापति सभागार में आयोजित प्रदर्शनी का केन्द्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के प्रोडक्ट के अलावा अन्य गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की गई थी। इस दौरान मंत्री ने प्रोडक्ट व गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए कई सुझाव भी दिये।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

8 मिनट ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

1 घंटा ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

7 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

13 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

1 दिन ago