समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामपुर अयोध्या (गंगापुर) गांव में बगीचा से आम लेने से नाराज बाग मालिक ने एक महिला का बाल लिया। इस संबंध में पीड़ित महिला ने पूसा थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है कि बीते 16 जुलाई को महिला की बकरी आम के बगीचे में चली गई। जिसे लाने के लिए महिला बागीचे में गई।
इस दौरान बागीचा में गिरा हुआ आम महिला ने उठा लिया। जिससे नाराज आम बगीचा की रखवाली कर रहे चौकीदार ने महिला को पकड़कर मालिक को बुला लिया। बागीचा के मालिक ने महिला का बाल काटने के बाद छोड़ दिया। महिला गंगापुर पंचायत के श्रीरामपुर अयोध्या वार्ड संख्या-3 की बताई गई है। जबकि आरोपी भी उसी पंचायत का बताया गया है। अब देखने वाली बात होगी की इस मामले को लेकर समस्तीपुर पुलिस क्या कुछ कारवाई करती है।
समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…
समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…
घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…