समस्तीपुर :- समस्तीपुर में एक झुलसे युवक को गंभीर हालत में समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टर के अनुसार जख्मी व्यक्ति को पुलिस के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी युवक का शरीर आधा से अधिक झुलस गया है। उसकी पहचान पूसा थाना क्षेत्र के महमदा गांव निवासी महेश पोद्दार के 38 वर्षीय पुत्र राजकुमार पोद्दार के रूप में की गई है।
अस्पताल में भर्ती के बाद जख्मी युवक ने बताया कि वह एक सरकारी स्कूल में काम करता है। जहां देर रात मीरा मैडम के द्वारा उसपर कुछ फेंक दिया गया है। जिसमें वह पूरी तरीके से झुलस गया है। हालांकि घटना कहां हुई इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। युवक भी कुछ स्पष्ट नही बोल पा रहा है। वहीं घटना की सूचना पर पूसा पुलिस भी सदर अस्पताल की ओर निकल गई है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है एवं उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। उसका शरीर 75 प्रतिशत तक झुलसा हुआ है। खबर लिखे जाने तक जख्मी युवक के कोई परिजन भी अब तक अस्पताल नहीं पहुंचे थे।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…