Samastipur

समस्तीपुर: बिरौली काॅलेज गये दो छात्र बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने पहुंचे, डूबने से हुई मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- बूढ़ी गंडक नदी के पूसा बिरौली घाट पर स्नान करनेे के दौरान शनिवार को दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र बिरौली कॉलेज के 12वीं के छात्र थे। वे अपने एक अन्य सहपाठी के साथ 12वीं के एडमिट का डमी जमा कराने कॉलेज आये थे। मृतकों में दक्षिण हरपुर पूसा पंचायत के हरपुर भुसकौल गांव स्थित वार्ड- संख्या5 के निवासी शंभू भगत के पुत्र अमर कुमार (17 वर्ष) एवं वार्ड संख्या-4 निवासी शिवनाथ राय के पुत्र पिंकू कुमार (17 वर्ष) शामिल हैं।

दोनों बिरौली धाट पर पहुंच गये। घाट पर वे दोनों नदी में स्नान करने चले गये। स्नान के दौरान अमर डूबने लगा तो पिंकू बचाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान दोनों नदी में समा गये। हल्ला सुन जबतक स्थानीय लोग जमा हुए तब तक दोनों डूब चुके थे। बाद में स्थानीय मल्लाहों की घंटो मशक्कत से दोनों शवो को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया। इधर, मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

13 सेकंड ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

2 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

4 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…

4 घंटे ago

एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन, तकनीकी कार्यो के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…

4 घंटे ago

अपहरण मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम समस्तीपुर कलेक्ट्रेट से हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…

5 घंटे ago