Samastipur

समस्तीपुर पहुँची सांसद शांभवी चौधरी, थानेश्वर स्थान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद निकली क्षेत्र भ्रमण पर…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : संसद के मानसून सत्र समाप्त होने के बाद समस्तीपुर सांसद शाम्भवी समस्तीपुर पहुंची। जहां सबसे पहले थानेश्वर स्थान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद क्षेत्र भ्रमण पर निकल गई। इस दौरान केंद्रीय बजट को लेकर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष पूरी तरह कंफ्यूज्ड है। पहले कहते थे कि उनके जो घटक दल है वो उनकी बात नही सुनते है। आज जब एलाइंस की बात सुनकर बिहार के कई वर्षों की मांग को सुनकर पूरा किया।

केंद्र सरकार ने बिहार की मांग को पूरा किया है। तब विपक्ष कह रही है कि दबाब में आकर काम कर रही है। ऐसे में विपक्ष को खुद ही समझ नही आ रहा है कि वो करना क्या चाहती है। बिहार को विशेष राज्य के दर्जा से कही ज्यादा मिला है। इन्फ्रास्टक्चर मिला है, टुरिज्म मिला है। पहली बार किसी सरकार ने फ्लड मिटिगेशन बाढ़ के लिए अलग से फण्ड एलॉट किया है। पहली बार किसी सरकार ने तीन इंसेंटिव स्कीम निकाली है।

वहीं नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी का माइक बंद होने के सवाल पर सरकार का बचाव करते हुए कहा कि किसी का माइक बंद नही किया जाता है। जिनका टर्न होता है वो बोलते है। ऐसा नही है कि विपक्ष को बोलने का मौका नही दिया जाता है। कभी कभी ऐसा होता है कि टाइम एक्सीड होने पर ऑटोमेटिकली हो जाता है। इसमें सरकार की कोई भूमिका नही होती है। जो लोग सदन की कारवाई देखते है वो इसे रेगुलेट करते है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर की अग्निवीर सेवा ट्रेनिंग खत्म होने के बाद समाज मे हिंसा बढ़ेगी इसको लेकर सांसद शाम्भवी ने कहा कि अग्निवीर पर सदन में विस्तृत चर्चा हुई है। कई बार रक्षा मंत्री ने विपक्ष के सवालों का जबाब दिया है। ऐसे में लगता है कि बार बार इस तरह के प्रश्न उठाकर विपक्ष प्रुटफूल एडिशन नही कर पा रहा है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

7 मिनट ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

25 मिनट ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

2 घंटे ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

10 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

10 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

11 घंटे ago