समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

नियोजित शिक्षकों को विभागीय नियमानुसार एसीपी एवं स्नातक ग्रेड पे में प्रोन्नति देने की मांग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के सांगठनिक पदाधिकारियों, अंचल अध्यक्ष व सचिव एवं सक्रिय सदस्यों की बैठक रविवार को पंजाबी काॅलोनी अवस्थित संघ भवन में हुई। अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष अनन्त कुमार राय ने की। बैठक में विगत 30 जून, 2024 को पटना के ज्ञान भवन में सम्पन्न बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्वाचन के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि उक्त चुनाव में ब्रजनन्दन शर्मा अध्यक्ष एवं घनश्याम प्रसाद यादव महासचिव चुने गए।

इसके साथ ही संघ के जिला अध्यक्ष अनन्त कुमार राय के बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव पद पर निर्वाचित होने पर पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र,पाग एवं माला प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके राज्य संघ में निर्वाचित होने से जिले का गौरव बढ़ा है। बैठक में जिला संगठन के चुनाव पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही नियोजित शिक्षकों को विभागीय नियमानुसार एसीपी एवं स्नातक ग्रेड पे में प्रोन्नति देने की मांग की गई। प्रधान सचिव अनिल कुमार ने जिला संगठन द्वारा शिक्षक हित किये जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मौके पर वरीय उपाध्यक्ष अखिलेश ठाकुर, संजीव कुमार जायसवाल, अरविन्द कुमार, दिलीप कुमार, सिकंदर बिहारी, ब्रजदेवबली प्रसाद वर्मा, फिरदौस आलम, सुमन कुमार झा, रामाशंकर राय, प्रियरंजन राजन,रामानुराग झा, मणिकांत गिरि, ओम प्रसाद, सुनील कुमार, अरुण कुमार, संजय कुमार राय आदि उपस्थित थे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150