समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के थानेश्वर मंदिर के समीप स्थित रेल पुल के पास बदमाशों ने एक यात्री की जमकर पिटाई करने के बाद उसके पास से 30 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। जख्मी युवक समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के डोरापर चंदौली के राम पुकार पंडित का पुत्र रमेश कुमार पंडित बताया गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जख्मी ने इस संबंध में नगर थाना में आवेदन दिया है।
जख्मी रमेश कुमार पंडित के अनुसार, जनसाधारण एक्सप्रेस से वह समस्तीपुर स्टेशन उतरा था। वह पंजाब से अपने घर लौट रहा था। बुधवार अहले सुबह वह रेलवे लाइन होकर थानेश्वर मंदिर रेल पुल के पास पहुंचा। जहां पहले से घात लगाए चार-पांच युवको ने उसे घेर कर इस घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर पत्थर से मारकर सिर फोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…
समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…
समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…
समस्तीपुर : शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के…