Samastipur

जनसमस्याओं को लेकर 13 अगस्त को समस्तीपुर नगर निगम पर प्रदर्शन का लिया गया निर्णय

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- ऐपवा समस्तीपुर प्रखंड की विस्तारित बैठक कुंती देवी की अध्यक्षता में और प्रखंड संयोजक आरती देवी के संचालन में आयोजित की गई। बैठक में ऐपवा जिला सचिव मनीषा कुमारी और भाकपा माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने पर्यवेक्षन किया। ऐपवा का सदस्यता अभियान, अभियान के दौरान क्षेत्र की जनसमस्या को देखते हुए संबंधित आंदोलनात्मक कदम और नगर निगम क्षेत्र के झुग्गी झोपड़पट्टियों में बसे हुए परिवारों को बसे हुए जमीन का पर्चा, इंद्रा आवास, शौचालय और जनसमस्याओं को देखते हुए 13 अगस्त को नगर निगम पर प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है।

जिला सचिव मनीषा कुमारी ने कहा कि जिस तरह नगर निगम क्षेत्र के झुग्गी और झोपड़पट्टियों में बसे परिवार की महिलाओं को शौच के लिए ट्रेन के पटरियों के बीच व नदी किनारे जाना पड़ता हैं, वहां उनके साथ गलत तरीके का व्यवहार किया जाता हैं। नगर निगम इस पर स्थाई निदान करे नहीं तो सभी महिलाओं को एकजुट कर 13 अगस्त को नगर निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

बैठक में प्रखंड संयोजक आरती देवी ने कहा कि ऐपवा समस्तीपुर प्रखंड ले सभी पंचायत में महिलाएं के बीच सदस्यता अभियान चलायेगी और उनकी समस्याओं को संग्रहित कर उनका निदान करेगी। बैठक में संगम कुमारी, निधि कुमारी, सुमन कुमारी, मनीषा कुमारी, मंजू देवी, चिंता देवी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा की स्वच्छता को लेकर समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश

समस्तीपुर : स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति और…

4 घंटे ago

विद्यालयों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति पर रखें विशेष निगरानी, शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में DM ने दिए निर्देश

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग के कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर डीएम रोशन…

4 घंटे ago

स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के तैयारियों की डीएम ने विभिन्न कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा

समस्तीपुर : स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 की अधिसूचना जारी होने के बाद जिला प्रशासन…

4 घंटे ago

लड़की से छेड़खानी मामले पर प्रशांत किशोर का सरकार पर हमला, समस्तीपुर पहुंचने पर बोले- “पुलिसिंग सुधरे बिना अपराध पर लगाम संभव नहीं”

समस्तीपुर : बिहार में महिलाओं के साथ छेड़खानी और बढ़ते अपराध को लेकर समस्तीपुर पहुंचे…

8 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में लड़की के साथ छेड़खानी मामले में 4 गिरफ्तार, राजद ने सरकार पर साधा निशाना

सोशल मीडिया पर 23 सितंबर की शाम एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ…

16 घंटे ago

“पोलियो की तर्ज पर कालाजार का भी होगा पूरी तरह खात्मा” : सिविल सर्जन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…

1 दिन ago