Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम के नए वार्डों में स्ट्रीट लाइट नहीं लगने पर लोगों में रोष, लाइट खरीदारी में अनियमितता को लेकर सरकार ने लगा रखी है रोक 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर निगम के नए वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने पर लगी रोक अभी तक नहीं हटाई गई है। इससे वार्डों के लोगों व वार्ड पार्षदों में नाराजगी है। कुछ वार्ड पार्षद इसी मुद्दे को लेकर होल्डिंग टैक्स देने का विरोध भी कर रहे हैं। वे नगर प्रशासन पर लगातार दवाब भी बना रहे हैं।

उनका कहना है कि जब प्रकाश जैसी बुनियादी सुविधा भी लोगों को नहीं दी जा रही है तो फिर होल्डिंग टैक्स किस बात का। जबकि इस रोक को हटाने के लिए नगर निगम की मेयर ने विभाग के मंत्री से मिल कर जनहित में रोक हटाने के लिए आवेदन भी दिया था। जिस पर अभी तक विचार नहीं किया गया है। यह रोक नगर विकास विभाग से महीनों पूर्व लगाई गई थी।

पुराने वार्डों में प्रकाश व्यवस्था के लिए समस्तीपुर नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट की खरीद व उसे लगाने की तैयारी कर ही रही थी कि अचानक नगर विकास विभाग ने इस कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। यह रोक समस्तीपुर नगर निगम सहित राज्य के सभी नगर निकायों में एक साथ लगाई गई थी। इसको लेकर आदेश जारी किया गया था।

नगर विकास विभाग ने रोक संबधी अपने जारी आदेश में कहा था कि सरकार को यह सूचना मिल रही है कि नगर निकायों द्वारा स्ट्रीट लाइट की खरीद व उनके अधिष्ठापन में निर्धारित वर्गीकरण व दरों में विभिन्न निकायों में काफी अंतर पाया जा रहा है। साथ ही प्रतिष्ठित कंपनियों से लाइटों की खरीद ना कर अन्य कंपनियों से खरीद की जा रही है। इसको देखते हए स्ट्रीट लाइटों की खरीद व अधिष्ठापन कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाती है। अगले आदेश तक यह रोक लगायी जाती है।

इस बीच नगर निगम प्रशासन से लाइटों की खरीद व अधिष्ठापन से सम्बंधित कई बिंदुओं पर जानकारी भी तुरंत मांगी गई थी। सभी जानकारी देने के लिए एक खास प्रपत्र जारी किया गया था। नगर निगम से कितनी लाइट खरीदी, उनके वोल्टेज क्या हैं, प्रति लाइट दर क्या है, लाइट संधारण की अवधि क्या है, प्रति लाइट अंतिम भुगतेय दर क्या है, किस कंपनी की लाइट खरीदी आदि जानकारी मांगी गई थी।

बाइट :

लाइट लगाने पर लगी रोक को हटाने के लिए मैंने जनहित में नगर विकास विभाग के मंत्री से पटना में हाल में ही मिला था। उन्हें रोक हटाने के लिए एक अनुरोध पत्र भी दिया था। उन्हें बताया था कि वार्डों में स्ट्रीट लाइट नहीं लगाने से वार्ड पार्षद उनसे नाराज हैं। वे इस मसले को लेकर उन पर लगातार दवाब बना रहे हैं।

-अनिता राम, मेयर, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

20 मिनट ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

41 मिनट ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

55 मिनट ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में DRUCC की बैठक में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार पर मंथन, सुझावों पर कार्रवाई का आश्वासन

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंथन सभागार में शुक्रवार को मंडल रेल…

2 घंटे ago