Samastipur

बाइक सवार को पीछे से दूसरे वाहन ने मारी ठोकर तो असंतुलित होकर पेड़ से ठकरायी बाइक, दो भाइयों की मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/मोरवा :- समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत हलई थाना क्षेत्र के विक्रमपुर चौक पर रविवार की शाम वाहन की ठोकर से अनियंत्रित हो बाइक पेड़ से टकरा गयी। इससे बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी। युवक आपस में ममेरे व फुफेरे भाई थे। इस घटना से विक्रममपुर चौक पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। सूचना पर पहुंची हलई पुलिस ने दोनों युवकों की लाश पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा।

मृतकों में सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के सूर्यपुर निवासी विवेकानंद झा का 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार व व्यासपुर निवासी विनय कुमार झा का 32 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार शामिल है। दोनों रिश्ते में ममेरे फुफेरे भाई थे। बताया गया है कि बाइक से दोनों किसी काम से गांधी चौक की ओर जा रहे थे। एनएच 322 पर विक्रमपुर चौक के निकट किसी वाहन ने बाइक में पीछे से ठोकर मार दी। जिससे असंतुलित होकर बाइक सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा गयी। दोनों के सिर में गंभीर चोठ आयी थी।

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए खालिसपुर गांधी चौक स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। लेकिन देखने के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आक्रोशित लोग लाश को सूर्यपुर यती चौक ले आये और सड़क जाम करने का प्रयास किया। परंतु जानकारी मिलने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पुलिस कर्मियों ने सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया वहीं समझा बुझाकर दोनों लाश पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा। थाना अध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

8 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

8 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

9 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

10 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

15 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

17 घंटे ago