समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- सात फेरे लेकर सात जन्म तक साथ जीने-मरने का वादा तो सभी करते हैं। सबकी इच्छा भी होती है, लेकिन ऐसा नसीब किसी-किसी का ही होता है। कुछ ऐसा ही समस्तीपुर जिले में देखने को मिला है, जहां पर वृद्ध पति की मौत के कुछ देर बाद ही पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। घर से दोनों की अर्थी साथ-साथ उठीं। वहीं, अब पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक मोहिउद्दीननगर थाना अंतर्गत अंदौर गांव में रविवार को एक बुजुर्ग दंपती ने एक साथ दम तोड़ दिया। पहले पति की मौत हुई। उसके बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलते ही गांव के लोग अवाक रह गये। कुछ देर बाद ही सैकड़ों ग्रामीणों की मृतक के दरवाजे पर भीड़ लग गयी। वहीं दिनभर लोगों में पति-पत्नी की एक साथ निधन पर चर्चा होती रही। बताया जाता है कि रविवार सुबह परमानंद प्रसाद (75 वर्ष) की अचानक हृदयगति रुकने से मौत होने के बाद पत्नी सुशीला देवी (70 वर्ष) ने भी आधे घंटे के अंदर ही दम तोड़ दिया।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…
बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…
समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…