समस्तीपुर :- औषधि विभाग ने जिले में दवा दुकान में गड़बड़ी मिलने के बाद जहां एक का लाइसेंस निलंबित कर दिया है, वहीं दूसरे से जवाब-तलब किया गया है। सहायक औषधि नियंत्रक नीलिमा कुमारी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि औषधि विभाग की टीम द्वारा लगातार दवा दुकानों की जांच की जा रही है। इस दौरान मोहपुर नक्कु स्थान स्थित कृष्णा मेडिकल हॉल में गड़बड़ी पायी गयी थी। अनियमितता को लेकर जवाब तलब किया गया था। इसके एक सप्ताह के बाद उक्त दवा दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
जबकि वारिसनगर प्रखंड के लवहट्टा परोरिया स्थित सुहानी मेडिकल हॉल में भी अनियमितता मिली थी। जिसके आलोक में फिलहाल दवा दुकानदार से जवाब तलब किया गया है। संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने के बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। बतादें कि इन दिनों लगातार औषधि विभाग के द्वारा दवा दुकानों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान मिली गड़बड़ी के बाद कार्रवाई भी की जा रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…
समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…
समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…