Samastipur

समस्तीपुर: जहरीला शराब पीने के बाद एक की मौ’त और पांच के बीमार पड़ने पर भाई के बयान पर FIR दर्ज, एक युवक अब भी वेंटिलेटर पर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/मोहनपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत जलालपुर गांव में एक युवक की मौत व पांच के बीमार पड़ने के मामले में मृतक विकास कुमार उर्फ विक्की के छोटे भाई के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान तेज कर दिया है। इसमें कहा गया है कि शराब पीने के बाद ही सभी की तबीयत बिगड़ी थी। बाद में उसके भाई की मौत हो गयी।

आवेदन में कहा है कि उसका बड़ा भाई विकास उर्फ विक्की मुर्गी फॉर्म चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। 15 जुलाई की रात करीब नौ बजे मुर्गी फॉर्म में उसके भाई के अलावा गांव के ही अरविंद कुमार के पुत्र रुपेश कुमार, वीरेन्द्र राय के पुत्र पंकज कुमार उर्फ तिलायती, रामचन्द्रपुर दशहरा के सुमन कुमार के पुत्र निशांत कुमार उर्फ प्रिंस और बोथनाला के विक्रम पासवान व जलालपुर के ही वैजनाथ राय उर्फ मंटू राय के पुत्र सिंकू कुमार ने शराब पीया था। सिंकू ने ही पार्टी के लिए शराब मंगवायी थी।

शराब पीने के बाद सभी अपने अपने घर चले गये। घर पर उसके बड़े भाई की तबीयत बिगड़ने लगी। तब निजी वाहन से मोहिउद्दीननगर स्थित निजी अस्पताल में ले गये। जहां इलाज के बाद भी उसके भाई की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। तब पटना एम्स ले गये। जहां देखने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने आवेदन में कहा है कि सिंकू कुमार ने गलत शराब लाकर दिया। मृतक के छोटे भाई के आवेदन पर पुलिस ने कांड संख्या 89/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

सिंकू व उसके परिवार के लोग फरार :

प्राथमिकी में नाम आने के बाद सिंकु परिवार समेत घर से फरार हो गया है। शुक्रवार को मोहनपुर पुलिस के साथ ही जिले के कई थानों की पुलिस ने मोहनपुर दियारा में शराब कारोबारियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में अभी 3 लोगों को उठाया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

बीमार निशांत उर्फ प्रिंस वेटिलेटर पर :

शराब पीने के बाद अन्य युवकों की स्थिति में कुछ सुधार तो हुआ, लेकिन निशांत उर्फ प्रिंस की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया गया है कि वह अब भी वेटिलेटर ही है।

अंग्रेजी बोतल में भरा जाता है देसी शराब :

मामले की जांच कर रही पुलिस का दावा है कि इस इलाके में विदेशी शराब के नाम पर लोकल स्तर पर देसी शराब बनाकर बेचने का कारोबार किया जा रहा है। माना जा रहा है की गंगा के दियारा में शराब की भट्टी है। जिसे समय-समय पर नष्ट किया जाता रहा है। बावजूद चोरी छुपे कारोबारी इसका निर्माण कर रहे हैं। जिसे नष्ट करने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जहरीली शराब पीने से हुई थी मौत :

16 जुलाई को इलाज के दौरान मोहनपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी विकास कुमार उर्फ विक्की की पटना एम्स में मौत हो गई थी। इस मामले में कुछ लोग अभी भी पटना में इलाज करा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर पटोरी के डीएसपी द्वारा इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। वहीं, लगातार इस कारोबार में जुड़े लोगों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जिससे शराब कारोबारियों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

44 मिनट ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

1 घंटा ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

2 घंटे ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

3 घंटे ago

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

5 घंटे ago

बिहार सरकार ने चार IPS और दो BPS अधिकारियों का किया तबादला, 2 जिलों के एसपी भी बदले गए

बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…

5 घंटे ago