समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले में एक दंपति ने एक साथ पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस भी मामले की जांच में जुट गयी। उक्त घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेता पंचायत के कमरगामा गांव के वार्ड संख्या-2 की है। मृतक की पहचान गांव के ही लालबाबू दास के 21 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार एवं उसकी पत्नी 19 वर्षीय प्रीति कुमारी के रुप में की गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार इसी वर्ष मार्च महीने में दोनों की शादी हुई थी। सुमित कुमार का ससुराल दरभंगा पतोड़ थाना क्षेत्र के सिरदिलपुर गांव में है। लेकिन शादी के बाद बराबर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। इसी बीच मंगलवार की दोपहर दोनों ने अपने ही कमरे में एक ही पंखे से फंदे लगाकर लटक कर जान दे दी। एक बच्चे ने कमरे से दोनों पति पत्नी के शव को लटका देख शोर मचाया तो परिवार एवं गांव के लोगों को घटना की जानकारी मिली।
फिर इसकी सूचना कल्याणपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष नीतीश चंद्रधारिया दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। फिर पति-पत्नी के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल घटना का कारण आपसी विवाद ही माना जा रहा है। वहीं पुलिस इस घटना में परिजनों के आवेदन आने का इंतजार कर रही है।
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…
समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर शनिवार को…