Samastipur

समस्तीपुर के इस इंडस्ट्री को टोका फंसाकर बिजली जलाना पड़ गया मंहगा, साढ़े पांच लाख जुर्माना और FIR भी दर्ज 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : हरपुर एलौथ स्थित औद्योगिक परिसर में मां भगवती इंडस्ट्रीज, प्रो. सत्यनारायण प्रसाद, पिता- झगरू साह पर बिजली चोरी की प्राथमिकी मुसरीघरारी थाने में दर्ज कराई गई है। विद्युत अधीक्षण अभियन्ता एसटीएफ चंद्रशेखर कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियन्ता आनंद कुमार, एसडीओ ग्रामीण अबू खालिद के नेतृत्व में छापेमारी की गयी तो टोका फंसा का बिजली का उपभोग करते हुए पाया गया।

एसडीओ ग्रामीण अबू खालिद ने बताया कि औद्योगिक परिसर के किनारे से गुजर रहे एलटी तार में टोका फंसा का बिजली सप्लाई अवैध रूप से प्राप्त की जा रही थी। छापेमारी की भनक पाते ही औद्योगिक परिसर का एक व्यक्ति जल्दी से टोका फंसा तार को हटा लिया।

एसडीओ ग्रामीण ने बताया कि औद्योगिक परिसर में सौस बनाया जाता है। पूर्व में 4,92,189 बकाया रखने पर नियमानुसार बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। वहीं अवैध रूप से बिजली उपभोग करने पर 5,67,415 रुपये जुर्मना लगाया गया है। बिजली चोरी रोकने के लिए जिले में हर जगह स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, किंतु चोरी से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करने वाले कोई न कोई तरकीब निकाल ले रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

2 मिनट ago

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

9 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

15 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

15 घंटे ago