Samastipur

हावड़ा में साढ़े 3 किलो सोना और 20 लाख के डायमंड ज्वेलरी लूटकांड मामले का तार समस्तीपुर से जुड़ा, दलसिंहसराय से महिला गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- स्वर्ण आभूषणों के लिये प्रसिद्ध डोमजूर शहर (हावड़ा) के एक ज्वेलरी शॉप से दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोना लूट का तार समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर से जुड़ गया है। इस मामले में पश्चिम बंगाल के हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट से एएसआई गौतम कुमार तमंग के नेतृत्व में दलसिंहसराय आई पुलिस टीम ने शहर के मालपुर से रामशगुन महतो की पत्नी आशा देवी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को न्यायालयी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत गिरफ्तार महिला के साथ पुलिस टीम वापस लौट गई।

बंगाल पुलिस ने बताया कि डोमजूर के मेसर्स जेम्स ज्वेलरी शॉप (कच्ची बाड़ी ) में गत 11 जून को दिनदहाड़े आर्म्स का भय दिखा एवं विक्रेता के साथ मारपीट कर 3.5 किलो सोना एवं 20 लाख रुपये का डायमंड ज्वेलरी लूटकर बदमाश फरार हो गये थे। मामले को लेकर विक्रेता राकेश दास ने डोमजूर थाने में कांड संख्या 433/24 दर्ज कराया है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लूट की गुत्थी सुलझाने में केस आईओ सुदीप्ता पानीगढ़ी लगी हुई है। इस बीच बेगुसराय टाउन थाने की पुलिस द्वारा बंगाल पुलिस के साथ जानकारी साझा करने के बाद टीम ने मालपुर में छापेमारी कर आशा को गिरफ्तार कर लिया। यह भी बताया कि समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाने के सुरतपुर छतौना निवासी मोतीलाल सहनी के पुत्र रविन्द्र सहनी ने लूट के एक मामले (781/23) में गिरफ्तार होने के बाद बेगुसराय पुलिस के समक्ष डोमजूर में सोना लूटकांड में शामिल रहना स्वीकार किया था। वहीं अपने सहयोगी के रूप में आशा देवी का नाम भी बताया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

5 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

6 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

7 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

14 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

16 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

18 घंटे ago