Samastipur

SP विनय तिवारी ने हलई थाना में भेजा नया थानाध्यक्ष, साइबर थाने के ब्रजेश सिंह को मिली कमान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- इस वक्त की बड़ी खबर पुलिस महकमे से आ रही है जहां समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी ने हलई थाना में नये थानाध्यक्ष की प्रतिनियुक्ति कर दी है। समस्तीपुर पुलिस कार्यालय से जारी जिलादेश के अनुसार साइबर थाना समस्तीपुर में पदस्थापित एसआई ब्रजेश कुमार सिंह को हलई थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

बता दें कि पिछले हफ्ते ही एसपी विनय तिवारी ने लापरवाही बरतने को लेकर हलई थाना अध्यक्ष अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। जानकारी के अनुसार विगत दिनों हलई थाना क्षेत्र में एक हाइवा ट्रक से महिला को ठोकर लग गई थी, जिससे महिला की मौत हो गई थी। महिला अपने बेटे के साथ बाइक से आ रही थी इसी दौरान हाइवा ने महिला को चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़े : समस्तीपुर SP की बड़ी कार्रवाई, हलई थानाध्यक्ष को लापरवाही बरतने पर किया सस्पेंड, जानें क्या है मामला

घटना के बाद हाइवा ट्रक चालक व खलासी ट्रक को छोड़कर फरार हो गया था। लेकिन हलई थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने अज्ञात वाहन पर प्राथमिक की दर्ज करते हुए उक्त ट्रक को छोड़ दिया। इसका खुलासा ट्रैफिक डीएसपी आशिष राज के द्वारा किए गए जांच में हुआ। जिसके बाद एसपी विनय तिवारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हलई थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

2 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

3 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

3 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

5 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

10 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

11 घंटे ago