Samastipur

शिक्षक तनाव, चिंता, भय व दबाव की समस्याओं से रहे मुक्त; “हौसला” कार्यक्रम में DPO ने नवनियुक्त शिक्षकों को दिए टिप्स

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- शिक्षा विभाग तथा क्षमतालय के संयुक्त तत्वावधान में वेल बिइंग आधारित “हौसला” कार्यक्रम विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, समस्तीपुर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान मानवेन्द्र कुमार राय तथा संभाग प्रभारी अर्जुन कुमार ने किया।

कार्यक्रम में सभी प्रखंडों से बीपीएससी से नवनियुक्त कुल दो सौ पचास शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मानवेन्द्र कुमार राय ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से शिक्षकों को तनाव, चिंता, भय, दबाव से संबंधित समस्याओं पर काबू पाने के लिए सहायता प्रदान करना है।

21 दिनों तक आनलाइन माध्यम से चलने वाले यह कार्यक्रम शिक्षकों को व्यक्तिगत कल्याण के लिए उपकरणों और प्रथाओं की खोज और पहचान करने में सहायता करने के लिए तैयार किया गया है। यह कार्यक्रम शिक्षकों के व्यक्तिगत, पारस्परिक संबंध और व्यावसायिक विकास को मजबूत करने के लिए लचीलापन, पारस्परिक और भावनात्मक बुद्धिमत्ता कौशल का परिचय देता है। कार्यक्रम में बिहार शिक्षा परियोजना के कार्यक्रम सहायक मो. शफीक, क्षमतालय फाउंडेशन के अभिषेक कुमार, पूजा सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

5 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

7 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

11 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

11 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

12 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

12 घंटे ago