समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत दूधपुरा चैती दुर्गा मंदिर के पास बुधवार सुबह एक युवक की लाश मिली। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान दरभंगा जिले के चंद्रप्रकाश के रूप में पहचान की गई है। वह मूल रुप से दूधपुरा का ही रहने वाला बताया गया है और फिलहाल दरभंगा में सपरिवार रहता है। वैसे लोगों में नशे के ओवरडोज के कारण मौत होने की आश्ंका जतायी जा रही थी।
मुफस्सिल पुलिस के अनुसार घटनास्थल के पास नशे की कई गोली भी बिखरी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार दूधपूरा चैती दुर्गा मंदिर परिसर हवन कुंड के पास युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। बुधवार सुबह लोग पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो उनकी नजर हवनकुंड के पास युवक की लाश पर गयी। उसके बाद अन्य लोगों को भी इसकी जानकारी दी। जिससे मंदिर में सैकड़ो लोगों की भीड़ जुट गई।
दूसरी चंद्र प्रकाश का शव मिलने मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज प्राथमिकी में एक युवक को नामजद आरोपी बनाया गया है। बताया गया कि उक्त आरोपी उसके स्कूल का दोस्त है। उसकी मां जयंती देवी प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र केवाईसी अपडेट कराने को मंगलवार की दोपहर समस्तीपुर पहुंचा था। इसके बाद देर शाम फोन करने पर उसके दोस्त ने फोन कर उसके सोए होने की बात कही।
इसके बाद सुबह मौत की खबर मिली। उन्होंने उसी युवक पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के बाद में परिजनों को सौंप दिया है। केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस ने छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…
फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…
समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…
समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…