पानी के अभाव में धान के खेतों में पड़ने लगी दरार, पंपसेट से पटवन है मजबूरी, किसान मायूस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- कुछ दिनों से मानसून की बेवफाई के कारण किसानों को चिंता में डाल दिया है। मानसून की बारिश नहीं होने के कारण किसानों के फसल से अब हरियाली गायब होने लगी है। पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप उबाऊ गर्मी के कारण फसलों की हरियाली मद्धिम पड़ने लगी है।
समस्तीपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दो सप्ताह से बारिश नहीं होने से धान की खेत में दरार फट गये है। इससे किसानों में मायूसी छा गयी है। किसानों ने बताया कि बारिश शुरू हुई तो धान की रोपाई की, लेकिन उसके बाद बारिश बंद हो गयी। बारिश नहीं होने से धान की खेत में दरार फट गया है। बारिश नहीं होने से धान की खेत में तीसरी बार सिंचाई की, लेकिन उससे लाभ नहीं मिल रहा है।

खेतों में दरारें को देख धान फसल किसानों के चेहरे पर चिताओं की लकीरें स्पष्ट देखी जा रही है। जबकि आर्थिक रूप से संपन्न किसान पंपसेट से पटवन कर फसलों को बचाने में लगे हैं। जबकि दर्जनों किसान मौसम की मेहरबानी के इंतजार में उपलक निहार रहे हैं।






