Samastipur

दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन परिसर में हुए गो’लीबारी की घटना में ज’ख्मी के बयान पर 8 नामजद आरोपी बनाये गये

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे के आसपास दो गुटों के बीच झड़प और मारपीट के बाद एक गुट के द्वारा जमकर गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें एक युवक गोली लगने से जख्मी हो गया था। अब जख्मी युवक के बयान पर रेल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान तेज कर दिया है। जख्मी युवक की पहचान नागरगामा गांव के वार्ड संख्या-7 निवासी विनोद झा के पुत्र विश्वनाथ कुमार झा उर्फ सानू झा के रूप में हुई है। जख्मी का इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उसके पैर में दो गोली लगी हुई है।

जख्मी सानू झा के बयान पर रेल थाना में प्राथमिक की दर्ज की गई है। रेल थाना अध्यक्ष बीपी आलोक ने बताया कि मामले में आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। जिसमें केवटा के नीरज यादव, शिवम यादव, आईबी रोड के गोविंद यादव, घाट नवादा के इंद्रजीत कुमार साह, केवटा के कुंदन यादव, गंज रोड के नंदकिशोर शाह, डैनी चौक के सुभाष कुमार एवं लोकनाथपुर गंज के प्रवीण कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

4 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

4 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

5 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

14 घंटे ago