Samastipur

फाइनेंस कर्मी से लू’ट मामले में लू’टी गई बाइक और राशि के साथ 5 बदमाशों को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- सलखन्नी गांव में एलएनटी फाइनेंस कर्मी से लूट की गई बाइक और 25 हजार रुपए के साथ 5 बदमाश को दलसिंहसराय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूट में उपयोग की गई बाइक और देशी कट्टा भी बरामद किया है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि सलखन्नी गांव में एलएनटी फाइनेंस कर्मी दरभंगा जिला के क्यूटी थाना क्षेत्र के गठुली निवासी स्व महेश चौपाल को दो बाइक सवार 6 हथियारबंद बदमाशों ने ओवरटेक कर रोकते हुए हथियार के बल पर कर्मी की बाइक एसपी साइन और बैग रखा हुआ 25 हजार रुपए लूट कर फरार हो गया था।

सूचना के बाद नए कानून के तहत डाकेजनी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की अनुसंधान शुरू कर दी गई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन, उजियारपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, दारोगा अन्नू सिंह, पीटीसी प्रणय कुमार सिंह के साथ पुलिस बल ने वैज्ञानिक अनुसंधान और भौतिक सूचना तंत्र के आधार पर घटना में शामिल 6 बदमाशों में से पांच बदमाश सरायरंजन थाना क्षेत्र के मधुबन निवासी विनोद राय के पुत्र रंजीत कुमार, अनिल राय के पुत्र नीतीश कुमार, उजियारपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी अमरेश महतो के पुत्र विकास कुमार, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र सोयरा निवासी विंदेश्वर राम के पुत्र लालबाबू राम और असीनचक गांव निवासी रमेश पासवान के पुत्र राम इकलबाल को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार बदमाशो की निशानदेही पर कर्मी से लूटी गई बाइक और 25 हजार रुपया भी बरामद कर लिया गया। वहीं लूट में उपयोग की गई एक बाइक के साथ एक देशी कट्टा भी बरामद कर लिया गया। घटना में शामिल एक बदमाश बाइक से साथ फरार है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है। बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश राम इकबाल पर सरायरंजन थाना और उजियारपुर थाना क्षेत्र में लूट करने को लेकर पूर्व में भी प्राथमिकी दर्ज है। अन्य बदमाशों का भी अपराधिक इतिहास खंगाली जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

4 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

6 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

8 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…

8 घंटे ago

एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन, तकनीकी कार्यो के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…

8 घंटे ago

अपहरण मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम समस्तीपुर कलेक्ट्रेट से हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…

9 घंटे ago