Samastipur

समस्तीपुर: बस खरीदने के लिए परिवहन विभाग बेरोजगार युवक-युवतियों को देगा पांच लाख रुपये का अनुदान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- यदि आप बस खरीदकर अपनी जिंदगी को बेहतर बनाना चाहते हैं और अच्छी कमाई करने की मंशा पाल रखे हैं तो, आपके लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत सरकार आपको सरकार पांच लाख रुपये देगी। इसके लिए विभागीय पहल शुरू कर दी गयी है। इसके लिए एक से 25 अगस्त तक आवेदन लिये जाएंगे। जिला परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनसार, सुदूर पंचायतों को जिला मुख्यालय से जोड़ने व बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने और आमजनों को परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से योजना से दूसरे चरण की शुरूआत की जा रही है।

इस योजना के तहत प्रत्येक प्रखंडों में अधिकतम सात लाभुकों को बस के क्रय पर अनुदान दिया जायेगा। राशि सीधे सीएफएमएस के माध्यम से लाभुक के खाते में जाएगी। योजना अंतर्गत एक प्रखंड में दो अनुसूचित जाति, दो अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एक पिछड़ा वर्ग, एक अल्पसंख्यक समुदाय एवं एक सामान्य वर्ग के लाभुक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। परंतु जिस प्रखंड में अनुसूचित जनजाति की संख्या 1000 से ज्यादा होगी उस प्रखंड में एक अतिरिक्त अनुसूचित जनजाति की कोटि में भी योजना का लाभ दिया जाएगा।

आवेदन के लिए योग्यता व कागजात :

जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, मैट्रिक का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, चालन अनुज्ञप्ति, उम्र की सीमा 18 साल से उपर

ऐसे हैं चयन की प्रक्रिया :

प्राप्त आवेदनों को जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा डाउनलोड किया जाएगा। उसके बाद प्रखंडवार व कोटिवार वरीयता सूची का निर्माण किया जाएगा। वरीयता का आधार मैट्रिक की शैक्षणिक योग्यता के अधिकतम अंक, समान अंक होने पर अधिक उम्र वाले को वरीयता दी जाएगी। चयन समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे, जबकि उपविकास आयुक्त सदस्य व जिला परिवहन पदाधिकारी सदस्य सचिव हैं। तैयार वरीयता सूची को चयन के लिए समिति के समक्ष रखा जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

16 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago