Samastipur

दो दिन पहले समस्तीपुर पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ 2 लाख का ईनामी मनिया और विकास झा अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ दबोचा गया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार STF ने समस्तीपुर, सहरसा और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ज्वेलरी शॉप में लूट की योजना बना रहे कुल 5 अपराधियों को सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में समस्तीपुर जिले के 2 लाख का इनामी कुख्यात मनीष उर्फ मनीया अपने 4 अन्य सहयोगियों के साथ दबोचा गया हैं। इसमें कुख्यात विकास झा भी शामिल है। उसके उपर भी समस्तीपुर में कई संगीन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान अपराधियों के द्वारा बताए गए ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 05 पिस्टल और 20 कारतूस भी बरामद किए गए है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर कोदरिया से एक महिला के पास से हथियार बरामद किया है। मनिया इसी महिला के पास हथियार रखा करता था। पुलिस ने उक्त महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सभी अपराधी सहरसा के ज्वेलरी शॉप में लूट की योजना बना रहे थे। इसी दौरान एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर मनीष उर्फ मनिया, विकास झा, आशुतोष झा, आलोक कुमार, अभिनव आनंद को गिरफ्तार किया।

मनिया अपने चार सहयोगियों के साथ किया गया गिरफ्तार:

बता दें कि बिहार में प्रोएक्टिव पुलिसिंग के तहत लगातार एसटीएफ अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है। इस कड़ी में सहरसा में ज्वेलरी शॉप की लूट की योजना बना रहे कुख्यात अपराधी मनीष कुमार उर्फ मनिया और उसके चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। मनीष कुमार के ऊपर बिहार सरकार द्वारा 2 लाख के इनाम की घोषणा की गई थी। समस्तीपुर पुलिस भी लंबे समय से उसकी तलाश में थी। गिरफ्तार सभी अपराधियों के विरुद्ध बिहार एवं पश्चिम बंगाल राज्य के विभिन्न स्थानों में लूट, डकैती रंगदारी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।

समस्तीपुर पुलिस को चकमा देकर हुआ था फरार :

बीते इसी शनिवार को मनिया समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलावाहा गांव से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस अपराध की साजिश कर रहा एक बदमाश अवैध हथियार के साथ दबोचा गया था। उस समय पुलिस को देखते ही दो लाख के इनामी बदमाश मनीष उर्फ मनिया अपने एक अन्य सहयोगी के साथ वहां से भाग निकला था। उस दिन पकड़े गये आरोपित की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के बटहा गांव निवासी संतोष महतो के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई।

पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन, आठ कारतूस, एक स्क्रीन टच मोबाइल, एक वार्ड फाई रोटर, एक लोहे का कटर, दो सिम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और कई अन्य दस्तावेज बरामद किया था। बताया गया है की मनिया अपने सहयोगियों के साथ वारिसनगर क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में एकत्रित हुए थे। हालांकि, समस्तीपुर पुलिस ने उस दिन अपराधियों की साजिश को विफल कर दिया है। लेकिन मनिया चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था।

आपराधिक इतिहास :

1. मनीष कुमार के विरुद्ध पश्चिम बंगाल एवं समस्तीपुर, बेगूसराय जिले के विभिन्न थानों में रंगदारी के कुल 07 मामले हैं दर्ज। समस्तीपुर जिले का 2 लाख का है इनामी अपराधी ।

2. विकास झा के विरुद्ध पश्चिम बंगाल राज्य के कई थानों एवं बिहार के दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर तथा पटना जिले में डकैती / लूट एवं आर्म्स एक्ट के कई कांड हैं दर्ज।

3. आशुतोष झा के विरुद्ध पश्चिम बंगाल एवं बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में डकैती के 02 कांड हैं दर्ज।

4. आलोक कुमार के विरूद्ध पश्चिम बंगाल एवं बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में डकैती के 02 कांड हैं दर्ज।

5. अभिनव आनंद के विरुद्ध सहरसा जिले के सदर थाना में आर्मस एक्ट के कई कांड हैं दर्ज।

Avinash Roy

Recent Posts

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

4 घंटे ago

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को भगाया, पिता और चचेरे भाई को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…

6 घंटे ago

शिवालिक और नंदा देवी जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, LPG पर आई बड़ी खुशखबरी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ, बांस एवं केन शिल्प कारीगरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…

10 घंटे ago