Samastipur

समस्तीपुर में 11 जुलाई से एंबुलेंस चालकों और ईएमटी की होगी हड़ताल, मरीजों को होगी परेशानी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- आश्वासन देने के बावजूद मांग पूरा नहीं करने से नाराज समस्तीपुर के एंबुलेंस चालक एवं ईएमटी में एक बार फिर हड़ताल करेंगे। एंबुलेंस चालकों की बैठक में सर्वसम्मति से 11 जुलाई से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में 102 एंबुलेंस कर्मियों ने एजेंसी के प्रबंधक को लिखित पत्र भी दिया है। साथ ही इसकी सूचना डीएम, सीएस, श्रम अधीक्षक, एसपी, सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व मानवाधिकार आयोग को भी दी है।

आवेदन पर संघ के अध्यक्ष भोला कुमार, अभिनंदन कुमार, रमण कुमार झा, अमिश कुमार, मोनू कुमार, संतोष कुमार आदि ने हस्ताक्षर किया है। सचिव रमण कुमार झा ने बताया कि पूर्व में हुए लिखित समझौता के बाद भी किसी भी मांग का अनुपालन नहीं किया गया है। जिसके कारण 11 जुलाई से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है।

इसमें मुख्य मांगों में कुशल श्रमिक का वेतन अविलंब भुगतान करने, मई व जून का वेतन एवं ईपीएफ का बकाया राशि देने, श्रम अधिनियम के तहत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित अन्य मांग शामिल है। अगर मांग पर विचार नहीं किया जाता है तो 11 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल किया जाएगा। जिसके कारण सभी एंबुलेंस कर्मियों की सेवा ठप रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज समस्तीपुर के छात्र मेराज आलम ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व रजत पदक

समस्तीपुर : मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद ने जानकारी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम में बिना लेवलिंग व मानकों के बन रहे नाले, जनहित के पैसे का हो रहा ‘बंदरबांट’

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम से शहर में निर्माण योजनाओं में अब तक जितने कार्य…

3 घंटे ago

बिहार में कल से बदलेगा मौसम: आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले, समस्तीपुर-दरभंगा सहित इन जिलों में IMD का अलर्ट

कल 27 मार्च को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज…

3 घंटे ago

सीने में गोली लगने से घायल युवक को समस्तीपुर से पटना किया गया रेफर, स्थिति गंभीर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनूर गांव में बुधवार की देर…

12 घंटे ago

बिहार: खनन विभाग का डाटा ऑपरेटर 50000 का घूस लेते गिरफ्तार, कई अधिकारी-कर्मचारी फरार

बिहार में निगरानी विभाग (Vigilance Department) ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…

14 घंटे ago

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…

17 घंटे ago