Samastipur

सजग प्रहरी साधक सुधीर का यशोगान गाने आया हूं…; साहित्यकार डॉ. सुधीर को कवियों ने काव्यांजलि से दी श्रद्धांजलि

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत सूर्यस्थली मऊ परिसर में तरूण सांस्कृतिक चेतना समिती व यूथ ब्रिगेड टीम की ओर से लेखक, संपादक, समीक्षक, नाटककार कवि व साहित्यकार डॉ. सुधीर प्रसाद सिंह “सुधीर”के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि सह काव्यांजलि का आयोजन किया गया। हास्य के चर्चित हस्ताक्षर सीताराम शेरपुरी के अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन आदर्श ग्राम हरपुर बोचहा के मुखिया प्रेम शंकर सिंह ने दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

श्री सिंह ने अपने उद्घाटन संबोधन में डॉ. सुधीर के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए श्रद्धा के दो फूल चढ़ाएं तत्पश्चात उपस्थित कवियों एवं विद्वानों ने बारी-बारी से तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया। वरीय साहित्यकार व कवि प्रो.सत्यसंध भारद्वाज के संचालन में काव्यांजलि की शुरुआत हुई। सर्वप्रथम बेगूसराय से पधारे क्रांतिकारी कवि उमेश कुंवर ने अपनी कविता के माध्यम से श्रद्धांजलि दी।

मंसूरचक से आये युवा दिलों के धड़कन साहित्यकार मिन्टू कुमार झा ने अपनी रचना” क्यों सारी सीमा पार गई नैया डूबी मझधार गई है,हार सनातन धर्म ये मंदिर बनवाकर हार गई…बछवाड़ा से आये कवि श्रीराम राय ने ” राजनीति में सच्ची एग्रीमेंट नहीं, राजनीति में दोस्ती परमानेंट नहीं… के जरिए आज की राजनीति पर निशाना साधा।अन्य कवियों में आनंद मोहन, डॉ. देवेंद्र महतो, रामबदन कुमार, देवनीति राय, आनंद जायसवाल आदि प्रमुख थे। काव्यांजलि के दौरान मुख्य अतिथि जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह ने आगत कवियों व साहित्यकारों को डॉ. सुधीर स्मृति सम्मान से सम्मानित किया।

सभा अध्यक्ष सीताराम शेरपुरी ने डॉ. सुधीर से संबंधित संस्मरणों को सुनाते हुए कहा कि “सजग प्रहरी साधक सुधीर का यशोगान गाने आया हूं,जो नश्वर तन को त्याग चलें, उन्हें फूल चढ़ाने आया हूं। स्वागत भाषण स्मृति शेष डा. सुधीर के पुत्र ई.रत्नाकर सिंह व धन्यवाद ज्ञापन पद्माकर सिंह लाला ने किया। मौके पर वरीय भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी, शिक्षाविद भूपेंद्र नारायण सिंह,अभिनेता अमिय कश्यप, प्रो. पी. के. झा “प्रेम”, प्रो. गणेश प्रसाद सिंह,धीरज उपाध्याय, संजीव नेपुरी, अविनाश कुमार, राजा कुमार,पैक्स अध्यक्ष कुणाल कुमार,रामबिहारी सिंह पप्पू, ई. मनोहर कुमार आदि ने पुष्पांजलि अर्पित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

75 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75…

1 घंटा ago

DRM चौक के पास मगरदही मोहल्ले में महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में डीआरएम चौक के पास स्थित काली…

2 घंटे ago

समस्तीपुर की दो बहनों का कमाल; बड़ी बहन प्राची ने UPSC में हासिल की थी 28वीं रैंक, अब छोटी बहन प्रज्ञा वैज्ञानिक बनने की राह पर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…

8 घंटे ago

डांस चैंपियनशिप में सतिश नृत्यशाला के पांच विद्यार्थियों ने जीते पदक, नेशनल के लिए चयनित; सुप्रिया ने जीता स्वर्ण, चार अन्य विद्यार्थियों को रजत पदक

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

1 दिन ago