समस्तीपुर :- नीट परीक्षा स्थगित कर पुन: परीक्षा लेने की मांग को लेकर 23 जुलाई को छात्र संगठन आइसा विधानसभा मार्च करेगा। इसकी तैयारी के लिए शुक्रवार को आइसा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने व संचालन कार्यालय सचिव राजू ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई धांधली के सारे सबूतों के बावजूद सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। शिक्षा मंत्री का एनटीए के प्रति सहानुभूति रखना अभ्य्र्थिथयों के जख्मों पर नमक छिड़कना है।
जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी ने कहा नीट 2024 परीक्षा को रद्द कर पुन: लेना चाहिए तभी अभ्यर्थी का प्रतियोगी परीक्षा में विश्वास बना रहेगा। भाकपा माले के जिला सचिव उमेश कुमार ने कहा कि आइसा हमेशा छात्र छात्राओं की समस्या के समाधान के लिए जिला में अग्रणी भूमिका निभाता है। इसे और आगे बढ़ाने और संगठन को विस्तार देने की जरूरत है। बैठक में अगस्त में आइसा के राज्य परिषद् की बैठक कराने और जिला में संगठन को और तेजी से विस्तार करने की नीति बनी। मौके पर कार्यालय सचिव राजू झा, आइसा जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार, अभिषेक चौधरी, संजीव कुमार (गोलू) उपस्थित आदि उपस्थित थे।
नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…