Samastipur

पटोरी स्टेशन पर बिहार पुलिस और रेल पुलिस के बीच मारपीट मामले की जांच के लिये पहुंचे DSP, जताई ये आशंका

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर: शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एवं दोपहर में बिहार पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ के बीच हुई झड़प, मारपीट, हाथापाई, गाली-गलौज के मामले की जांच मंगलवार को रेल डीएसपी गौरव पांडेय ने शाहपुर पटोरी में की। रेल एसपी कटिहार के निर्देश पर शाहपुर पटोरी पहुंचे रेल डीएसपी ने इस मामले के घटनास्थल का मुआयना किया तथा मामले के तीनों पक्षों के अलावा वहां मौजूद कुछ लोगों से भी इस संबंध में जानकारी ली। डीएसपी ने जीआरपी एवं आरपीएफ से पूछताछ एवं घटना के वक्त के वीडियो के अवलोकन के बाद पत्रकारों से कहा कि वे अपनी रिपोर्ट रेल एसपी के समक्ष रखेंगे।

पूछताछ में जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने बताया कि रविवार की दोपहर में पटोरी थाना के अधिकारी व जवान पुलिस वाहनों एवं बाइक पर सवार होकर पहले आरपीएफ बैरक पहुंचे। सभी के हाथों में लाठी-डंडे थे। पहले पटोरी थाना के अधिकारियों व जवानों ने उन्हें आरपीएफ बैरक में ढूंढा, परंतु वहां उनके नहीं मिलने के बाद वे सभी शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पहुंचे और जीआरपी व आरपीएफ के जवानों की लाठी-डंडा से पिटाई की। पुलिस वालों के बीच हो रही मारपीट के कारण स्टेशन पर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई थी।

एक वायरल वीडियो में यह भी देखा गया कि पटोरी थाने में कार्यरत एक एएसआई, जीआरपी के एक जवान के सिर से टोपी खींच लेते हैं। वीडियो में स्पष्ट है कि पटोरी थाने के दारोगा, एएसआई एवं जवान आरपीएफ एवं जीआरपी के जवानों को रेलवे प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के सामने भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं। पटोरी थाना के पुलिस अधिकारी व जवान दिन की घटना के बाद जानबूझकर दोपहर में बदला लेने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन पहुंचे और मारपीट व गाली-गलौज की।

पत्रकारों से बात करते हुए रेल डीएसपी ने कहा कि रविवार सुबह हुई घटना में आपसी तालमेल की कमी एवं कुछ कंफ्यूजन की बात मानी जा सकती है। परंतु दोपहर में पटोरी थाने के कुछ अधिकारी एवं जवानों द्वारा आरपीएफ एवं जीआरपी के जवानों की पिटाई जान-बूझकर और बदला लेने के उद्देश्य से की गई प्रतीत होती है। इधर सभी वीडियो के अवलोकन एवं पूछताछ से यह भी स्पष्ट होने लगा है कि इस मामले में पटोरी थाने के एक दारोगा, दो एएसआई एवं 112 टीम समेत डेढ दर्जन जवान भी सीधे तौर पर संलिप्त थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

11 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

15 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

20 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

20 घंटे ago