पुलिस महकमें से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। गृह विभाग ने बिहार के 103 पुलिस इंस्पेक्टरों का प्रमोशन किया है। इस्पेक्टर से इन्हें डीएसपी बनाया है। इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है। इस सूची में सुरेंद्र कुमार सिंह भी शामिल है। वह मूल रूप से नालंदा जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में मधुबनी जिले में कार्यरत हैं। इससे पहले वह समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थानाध्यक्ष के पद पर थे।
लेकिन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नाटकीय ढंग से उनका तबादला मधुबनी जिला कर दिया गया था। बता दें कि सुरेंद्र प्रसाद सिंह अपनी वीरता को लेकर दो बार राष्ट्रपति और तीन बार मुख्यमंत्री से भी सम्मानित हो चुके हैं। समस्तीपुर में रहते हुए बेहतर थानेदारी को लेकर उन्हें सम्मानित किया गया था। हाल ही में दरभंगा में वार्षिक बिहार पुलिस पारितोषिक समारोह के दौरान डीआईजी ने भी उन्हें सम्मानित किया था।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…