Samastipur

बिहार में ED का एक्शन; शिक्षा विभाग की पूर्व डिप्टी डायरेक्टर विभा कुमार की करोड़ों की संपत्ति जब्त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार शिक्षा विभाग की पूर्व उच्च शिक्षा की उप-निदेशक विभा कुमारी की पटना में ढाई करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति को अस्थायी तौर पर जब्त कर लिया है। ईडी ने उन पर आय से अधिक संपत्ति (डीए) के मामले में पीएमएलए, 2002 के तहत केस दर्ज किया है। आरोप है कि विभा कुमारी ने अपने पद का दुरुपयोग करके करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई है। इससे पहले आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने भी नवंबर 2022 में आय से अधिक संपत्ति मामले में विभा कुमारी के पटना, दानापुर और वैशाली स्थित तीन ठिकानों पर छापेमारी की थी।

जिसमें पता चला था कि विभा कुमारी ने अपने पति के नाम पर बड़ी राशि शेयर और म्युचुअल फंड, बैंक, और अन्य बीमा कंपनियों में लगाई है, जबकि इनके पति का कोई प्रत्यक्ष आय का जरिया नहीं है। एक ट्रैवल एजेंसी चलाई जा रही थी, लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल कैब में होता था। छापेमारी में 40 से ज्यादा खातों का पता चला था।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

12 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

12 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

13 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

18 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

23 घंटे ago