Samastipur

समस्तीपुर: पत्नी को भगा ले जाने को लेकर पीड़ित पति ने दर्ज कराई प्राथमिकी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पति ने कुछ लोगों द्वारा पत्नी को भगा ले जाने की प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज करवाई है। इसमें हसनपुर थाना क्षेत्र के छोटकी रजवा वार्ड संख्या-1 निवासी अशोक यादव के पुत्र आलोक कुमार यादव व दो अज्ञात को नामजद किया गया है। उसने कहा है कि उसकी शादी करीब 6 वर्ष पूर्व हिन्दू रीति-रिवाज के मुताबिक हसनपुर में हुआ था।

इसके बाद पुत्र कृष्ण कुमार और पुत्री काव्या कुमारी ने जन्म लिया। पारिवारिक स्थिति कमजोर और कर्ज हो जाने के कारण वह परदेश में रहकर मजदूरी करता है। इस क्रम में उसकी पत्नी ससुराल के हीं आरोपित के साथ मोबाइल पर बातचीत करने लगी। जिसकी जानकारी मिलने पर अपनी पत्नी को ससुराल से लाकर अपने घर रख दिया और मजदूरी करने के लिए परदेश चला गया।

विगत 14 जून को दिन में आरोपित आलोक कुमार यादव व दो अज्ञात व्यक्ति के साथ बोलेरो सवार होकर उसके घर आया और उसकी पत्नी को बोलेरो पर बैठाकर साथ लेकर भाग गया। ग्रामीण राम सुदीन पासवान की पत्नी द्वारा घटना के बारे में स्वजनों को बताया गया। तब ससुराल वालों को कहकर सगे-संबंधियों के यहां भी पत्नी की काफी खोजबीन की गई। मगर, उसका कोई पता नहीं चल सका। कहा है कि आरोपितों ने उसकी पत्नी को कहीं छुपाकर रख दिया है और उसे गलत काम में संलिप्त कर दिया है। वह 50 हजार रुपए और दो भरी सोना अपने साथ ले गई है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि कांड अंकित कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

5 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

8 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

10 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

10 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

10 घंटे ago