समस्तीपुर/विभूतिपुर :- डीबीकेएन कॉलेज में नि:शुल्क नामांकन करने के बजाय एससीएसटी के छात्र व सभी जाति की छात्राओं से फीस वसूली के विरोध में एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कॉलेज के गेट में ताला लगा धरना दिया।
इस दौरान उन्होंने गलत तरीके से फीस लेने पर रोक लगाने के अलावा बीएड ईपीसी की कॉपी बिना मूल्यांकन के बाथरूम में फेंकने वाले कर्मचारियों को निलंबित करने, एनसीसी की स्थापना करने, खेल मैदान का सौंदर्यीकरण एवं खेल सामग्री छात्रों को उपलब्ध कराने, कैंपस में साइकिल स्टैंड में साइकिल की देखरेख के लिए कर्मचारी तैनात करने, सभी विषयों के शिक्षकों की भर्ती करने, प्रैक्टिकल लैब चालू करने आदि मांग की। प्रभारी प्राचार्य ने सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार का आश्वासन दिया। तब धरना व तालाबंदी खत्म हुआ।
इसके पूर्व कॉलेज में तालाबंदी से विद्यार्थी परेशान रहे। उनका कार्य बाधित हुआ। मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष नीलकमल, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार, अंचल मंत्री प्रिंस कुमार, कॉलेज इकाई के संयोजक मो. सुलेमान, मुंशी कुमार, केशव झा, पारस कुमार, सुधांशु कुमार, गुलशन कुमार, अरविंद कुमार आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…