Samastipur

समस्तीपुर में ट्रेन हादसा को अपनी सूझ-बूझ से रोक लेने वाले बच्चे को किया गया सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर में ट्रेन हादसा को बचाने वाले बच्चे को समाजसेवी सह भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने उसके घर जाकर सम्मानित किया है। बता दें कि शनिवार को 12 वर्षीय शहबाज अपने पिता मोहम्मद शकील के लिए खाना लेकर समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलवे लाइन के किनारे से ताजपुर रोड जा रहा था। भोला टॉकीज गुमटी के समीप संयोग से उसकी नजर क्रेक रेलवे ट्रैक पर पड़ी।

दूसरी ओर ट्रेन भी ट्रैक पर आ रही थी। उसे लगा कि अगर इस ट्रेन को नहीं रोका गया तो दुर्घटना हो सकती है। उसने दौड़कर अपने गमछे से ट्रेन ड्राइवर को ट्रेन रोकने के लिए इशारा किया, लेकिन पहले तो ड्राइवर ने हल्के में लिया, लेकिन बच्चे के द्वारा लगातार गमछा दिखाकर इशारा किया गया तो ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। बच्चे के इस बुद्धिमतापूर्ण कार्य के लिए उसका हौसला आफ़जाई करने के लिए श्री निर्गुणी ने बच्चे को सम्मानित किया। इलाके में बच्चे के इस साहसपूर्ण कार्य के लिए सराहना की जा रही है।

यहां वीडियो देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

4 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

12 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

13 घंटे ago