समस्तीपुर :- समस्तीपुर आरपीएफ तथा उत्पाद व मद्य निषेध समस्तीपुर की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 5 पर तीन व्यक्तियों को संदिग्ध स्थिति में जाते समय फुट ओवर ब्रिज के पास रोका गया। जब उनके पास मौजूद तीन ट्रॉली बैग और एक स्कूल बैग को चेक किया गया तो उसमें से शराब बरामद की गयी। जिसे जब्त कर तीनों को हिरासत में ले लिया गया।
इसमें कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आजना निवासी सुरेंद्र राय के पुत्र राजेश कुमार के पास से ट्रॉली बैग और एक स्कूल बैग से 750 एमएल का 18 बोतल बरामद किया गया। वहीं दूसरे गिरफ्तार किए गए शराब कारोबारी राजकुमार के पास से ट्रॉली बैग से 18 एवं तीसरे कारोबारी राहुल कुमार के बैग से 18 बोतल शराब बरामद हुई। सभी शराब को जब्त कर तीनों कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…
समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…