Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल से हटायी गयी सीनियर DCM शुची सिंह, ECR मुख्यालय किया गया वापस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल में कार्यरत सीनियर डीसीएम शुची सिंह को हाजीपुर मुख्यालय वापस कर दिया गया। इस संबंध में बुधवार को रेल मंडल प्रबंधक (कार्मिक) कार्यालय से पत्र भी जारी कर दिया गया। जारी पत्र के अनुसार सीनियर डीसीएम शुची सिंह को विरमित करते हुए हाजीपुर मुख्यालय भेज दिया गया है।

साथ ही उन्हें सीयूजी सिम कार्ड, रेल आवास, मेटल पास सहित अन्य रेल संपत्ति को नियमानुसार सुपुर्द करने का आदेश जारी किया गया है। सीनियर डीसीएम को हटाए जाने की सूचना मिलते ही रेल महकमा में काफी गहमागहमी रहा।

रेलवे सूत्रों की माने तो सीनियर डीसीएम पिछले एक महीने से कर्मियों की पोस्टिंग को रद्द किए जाने को लेकर चर्चा में थी। बताया जाता है कि सीनियर डीसीएम को हटाए जाने के पीछे भी यही मुख्य कारण है। हालांकि कोई भी अधिकारी इस संबंध में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।

रेलवे सूत्रों की माने तो मंडल के पूर्व सीनियर डीसीएम सीएस प्रसाद के द्वारा नवनियुक्त 102 कर्मियों की पोस्टिंग मई महीने में की गई थी। यह सभी कर्मचारी बुकिंग क्लर्क एवं टीटीई थे। पोस्टिंग के 10 दिन के बाद ही सीनियर डीसीएम का तबादला हाजीपुर कर दिया गया था। जिसके बाद धनबाद रेल मंडल में कार्यरत सीनियर डीओएम शुची सिंह को समस्तीपुर में सीनियर डीसीएम बनाया गया।

योगदान के बाद सीनियर डीसीएम ने पूर्व में सीनियर डीसीएम के द्वारा किए पोस्टिंग किए गए 102 कर्मचारियों को मुख्यालय बुला लिया गया। लगभग 25 दिनों तक यह सभी कर्मी को मंडल कार्यालय में रखा गया। जिसके बाद लगभग 10 दिन पूर्व डीआरएम ने इन सभी कर्मियों को फिर से पहले स्थान पर योगदान करने का आदेश दिया था। फिर अब सीनियर डीसीएम शुची सिंह को हटाते हुए हाजीपुर मुख्यालय भेज दिया गया है।

राकेश कुमार श्रीवास्तव बने डीसीएम :

समस्तीपुर रेल मंडल में नए डीसीएम के रूप में राकेश कुमार श्रीवास्तव ने योगदान किया है। वह इससे पूर्व हाजीपुर में एएसओ के पद पर कार्यरत थे। बता दे कि पिछले कुछ महीनो से समस्तीपुर में डीसीएम का पद रिक्त था।

जिसके बाद हाजीपुर मुख्यालय के द्वारा हाजीपुर में कार्यरत एएसओ राकेश कुमार श्रीवास्तव को डीसीएम बनाकर मंडल कार्यालय भेज दिया गया। इधर रेलवे सूत्रों की माने तो सीनियर डीसीएम के हटाए जाने के बाद उनके कार्य की पूरी जवाबदेही डीसीएम को सौंपी गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

3 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

4 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

11 घंटे ago