समस्तीपुर रेलमंडल के बाल्मीकिनगर और पनियावा स्टेशन के बीच बने पुल संख्या 382 पर अचानक लोको इंजन के अनलोडर वॉल्व से एयर प्रेशर लीकेज होने लगा जिसके कारण बीच पुल पर ट्रेन रुक गई। यह देख कर लोको पायलट और सहायक लोको पायलट ने साहस का परिचय देते हुए जान जोखिम में डालकर पुल पर ट्रेन के नीचे रेंगते हुए इंजन से हो रहे लीकेज को ठीक करने निकल पड़े।
काफी मशक्कत करने के बाद पायलट इंजन से अनलोडर वॉल्व से एयर प्रेशर के लीकेज को ठीक करने में कामयाब हो पाए। ट्रेन के नीचे पुल पर रेंगते हुए लोको पायलट बाहर निकलकर ट्रेन को सही सलामत चला कर स्टेशन ले गए। इस साहसिक कार्य को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने दोनों लोको पायलट को 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
बता दें कि ट्रेन संख्या 05497 नरकटियागंज गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन जब बाल्मीकिनगर और पनियावा के बीच पुल संख्या- 382 पर पहुंची तो अचानक इंजन के अनलोडर वॉल्व से एयर प्रेशर का लीकेज होने लगा, जिस कारण एमआर प्रेशर कम हो गया और ट्रैक्शन मिलना बंद हो गया और ट्रेन बीच पुल पर खड़ी हो गई। बीच पुल पर ट्रेन के रुक जाने के बाद उसे ठीक करने का कोई रास्ता समझ नहीं आ रहा था।
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…