Samastipur

समस्तीपुर पुलिस ने मोबाइल झपटमार गिरोह के बदमाश को वैशाली जिले से पकड़ा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/बंगरा :- बंगरा की पुलिस ने मोबाइल झपटने के मामले में थाना में दर्ज कांड संख्या 73/24 के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे पुलिस ने सीमावर्ती बलिगांव (वैशाली) में छापेमारी कर दबोचा। गिरफ्तार बदमाश की अमरेंद्र कुमार के रूप में पहचान की गयी है। वह फरार था। थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते 31 मई को मोबाइल झपटमार गिरोह के मुख्य सरगना राजीव कुमार को दीघा फतेहपुर (वैशाली) से चोरी, छिनतई की पांच मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया था।

उसका साथी अमरेंद्र मौका पाकर फरार हो गया था। तभी से पुलिस उसे तलाश रही थी। बताया कि पकड़े गए बदमाश बंगरा थाना क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देकर सीमा पार वैशाली भाग जाते थे। पूछताछ में गिरफ्तार अमरेंद्र ने मोबाइल चोरी एवं छिनतई में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। उसे न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

2 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

7 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

20 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

21 घंटे ago