Samastipur

समस्तीपुर: नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से पांच बच्चे डूबे, तीन की मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के छोटी जगतसिंहपुर गांव के 5 बच्चे बूढी गंडक नदी में डूब गये। इसमें से दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचा लिया वहीं तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गयी। घटना गुरुवार की दोपहर की बतायी जा रही है। मृत बच्चे की पहचान गांव के ही उमेश राम के 12 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार, सर्वेश कुमार के 10 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार और टुनटुन राम के 12 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रुप में की गयी है।

घटना की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ नदी तट पर जुट गयी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ के सहयोग से डूबे बच्चों के शव को निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार 7-8 बच्चे गुरुवार को एक साथ खेलते-खेलते बूढी गंडक नदी तट पर पहुंच गये। दोपहर करीब 12 बजे बच्चे गर्मी के बीच स्नान के लिए नदी में उतर गये।

चर्चा है कि स्नान के दौरान ही पांच बच्चे नदी की गहराई वाले इलाके में चले गये। जिसके बाद बच्चे डूबने लगे। डूबते हुए बच्चों पर किसी की नजर पड़ी तो गांववालों को इसकी सूचना हुई। मौके पर पहुंचे लोगों ने दो बच्चों को बचा लिया वहीं तीन बच्चे डूब गये। तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस व प्रशासन को दी। प्रशासन ने बिना देर एसडीआरएफ टीम को घटना स्थल के लिए रवाना किया। एसडीआरएफ की टीम काफी देर से पहुंची। इससे पहले स्थानीय गोताखोरों ने तीनों बच्चों के शव को बाहर निकाला जिसके बाद कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

2 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

6 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

11 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

11 घंटे ago