बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चर्चा कहां-कहां नहीं हो रही है. टी20 वर्ल्ड कप को लेकर शो में वीरेंद्र सहवाग ने भी नीतीश के नाम पर मजे लिए. शो में मौजूद दूसरे खिलाड़ी और कॉमेंट्री करने वाले भी मुस्कुराए बगैर नहीं रह पाये. उन्होंने भी खूब मजे लिए. बता दें कि भारत में इस वक्त राजनीतिक सरगर्मी तेज है. हाल ही 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे आए हैं, जिसने सभी को चौंकाया है. देश की जनता ने इस बार किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं दिया है. 400 पार का नारा देने वाली सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) खुद 240 सीटों पर सिमट कर रह गई, हालांकि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले हैं.
बीजेपी (BJP) को इस बार अपने NDA सहयोगियों के सहारे से सरकार बनानी पड़ी है. ऐसे में भारतीय राजनीति में अक्सर इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द ‘किंगमेकर’ एक बार काफी ट्रेंड कर रहा है और इस बार सबसे बड़ा किंगमेकर बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष नीतीश कुमार को माना जा रहा है. नीतीश की पार्टी JDU ने बिहार में बेशक 12 सीटें जीती हैं, लेकिन इस बार वो किंगमेकर (King Maker) की भूमिका में हैं. इससे नीतीश कुमार ((Nitish Kumar) का कद बहुत बढ़ गया है. जिस नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का पहला इतनी वेल्यू नहीं थी, वो नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज सरकार बनाने और गिराने की स्थिति में हैं.
भारत छोड़िए अमेरिका में भी नीतीश कुमार का जलवा दिख रहा है, जहां इस वक्त दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट वर्ल्ड कप खेला जा रहा है. अमेरिका वेस्टइंडीज के साथ मिलकर 2024 T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) की मेजबानी कर रहा है और T20 वर्ल्ड कप की चर्चा के बीच नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का जिक्र हुआ है. पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने तो नीतीश कुमार को लेकर ये तक कह दिया कि आज की डेट में सबसे बड़ा यही नाम है.
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप को लेकर आयोजित एक क्रिकेट शो में नीतीश कुमार के नाम के एक प्लेयर का जिक्र हुआ तो वीरेंद्र सहवाग मजे लेने से नहीं चूके. उन्होंने कहा कि आज की डेट में तो नीतीश कुमार सबसे इंपॉर्टेंट हैं. चर्चा खिलाड़ी की हो रही थी लेकिन वीरेंद्र सहवाग ने खिलाड़ी के बहाने देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति की ओर इशारा किया.
टी20 वर्ल्डकप का गुरुवार का मैच पाकिस्तान और यूएसए के बीच होने वाला है. यूएसए की टीम में नीतीश कुमार नाम का भी एक खिलाड़ी है. एक शो में इसी मैच की चर्चा हो रही थी और वहीं यूएसए टीम का जिक्र आया. जब यूएसए टीम के खिलाड़ियों का नाम स्क्रीन पर आया तो शो के होस्ट गौरव कपूर ने कहा कि इस टीम में तीसरा नाम देखें, नीतीश कुमार का नाम है. ये देखते ही वीरेंद्र सहवाग ने हंसते हुए कहा कि आज की डेट में तो यही सबसे इंपॉर्टेंट नाम यही है.
इस क्रिकेट शो में दूसरे कॉमेंट्रेटर गौरव कपूर ने कहा कि कोई हो ना हो नीतीश कुमार प्लेइंग 11 में जरूर होंगे, क्योंकि उनके बिना टीम नहीं बन सकती. गौरव कपूर की ये बात सुनकर शो में मौजूद जहीर खान भी हंस पड़े. फिर वीरेंद्र सहवाग बोल पड़े- ये सही था गुरु. इस पर गौरव कपूर ने कहा कि फिर इन्हीं का नाम दें, ‘प्लेयर टू वॉच आउट’ के लिए. इस पर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मैं तो रहूंगा नहीं, लेकिन आपको बिल्कुल देना चाहिए. चर्चा आगे बढ़ी तो वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि नीतीश तो सबके अपने हैं.
बता दें कि नीतीश कुमार अमेरिकी टीम के अहम सदस्य हैं. भारतीय मूल के नीतीश कुमार अच्छे बल्लेबाज हैं. नीतीश ने 2011 से अमेरिका के लिए खेलना शुरू किया था. तब से उन्होंने 39 टी-20 मैचों में खेलते हुए 124.2 की स्ट्राइक रेट से 734 रन बनाए हैं.
समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…
समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…
समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…